फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां में स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, महबूबा बोलीं- हैरान हूं

Wed, 02 May 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पत्थरबाजी में घायल छात्र - फोटो : ani
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां जिले में पत्थरबाजों की चपेट में एक स्कूल बस के आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को यहां घटना शोपियां के जावूरा इलाके में हुई है। शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जावूरा गांव के पास रैनबो इंटरनेशनल स्कूल बस पर पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। इसमें दो स्कूल छात्रों को चोट आई है। 

विज्ञापन


घायल बच्चों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी पहचान रेहान गोरसाई के तौर पर हुई है। रेहान दूसरी क्लास का स्टूडेंट है। उसे डॉक्टरों ने विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है। 

एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

वहीं जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया किया है। उन्होंने लिखा है, 'शोपियां में स्कूली बस पर हमले की घटना के बारे में जानकर हैरान हो रही है। गुस्सा भी आ रहा है। इस तरह का कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें