मंदिर में कुल आठ मूर्तियां स्थापित हैं, जिनमें से पांच को पूरी तरह तोड़ दिया है। इसके अवाला दो क्षतिग्रस्त किया है। सिद्डा का बागे इलाका पुलिस छावनी के रूप में बदल गया है।
सिद्दड़ा के बागे इलाके में बने लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में पांच मूर्तियों को तोड़ दिया गया। मूर्तियों को तोड़ने वालों ने पहले मंदिर में ही बने एक कमरे के ताले को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं होने पर उन्होंने मंदिर में लगी देवी- देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
मंदिर में कुल आठ मूर्तियां स्थापित हैं, जिनमें से पांच को पूरी तरह तोड़ दिया है जबकि दो क्षतिग्रस्त किया है। सिद्डा का बागे इलाका पुलिस छावनी के रूप में बदल गया है। काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
सिद्दडा गोल्फ के साथ लगता बागे इलकें में लक्ष्मी नरसिंह मंदिर 25 साल पूराना है। मंदिर में पहले भी शरारती तत्वों ने मूर्तियों क्षतिग्रस करने के साथ चोरी भी थी। इस बार भी शरारती तत्व चोरी के उद्देश्य से मंदिर में घुसे थे।
विज्ञापन
दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाने के बाद उन्होंने मूर्तियों को तोड़ डाला। मंदिर में बने एक कमरे के दरवाजे पर दो ताले लगाए हैं और दोनों पर आरी से काटने के निशान है।