फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज काजी यासिर दर्जनों समर्थकों के साथ हिरासत में

Sat, 25 Feb 2017 09:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज और उम्मत-ए-इस्लामी के अध्यक्ष काजी यासिर को श्रीनगर में शनिवार को दर्जनों समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया। वह अपने समर्थकों सहित सियासी कैदियों की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठना चाहते थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।
विज्ञापन


यासिर श्रीनगर स्थित प्रेस कालोनी में पिछले साल कश्मीर में अशांति के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के साथ-साथ अन्य सियासी कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ही थे कि पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

कई अन्य अलगाववादी संगठनों के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई। इस पर पुलिस ने यासिर और उनके दर्जनों समर्थकों को हिरासत में लिया और कोठी बाग थाने में ले जाया गया। उम्मत-ए-इस्लामी के प्रवक्ता के अनुसार भूख हड़ताल एक प्रतीकात्मक विरोध जताना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें