फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी भारत के अल्पसंख्यकों का होगा कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मामलों के लिए केंद्रीय मंत्री डा. नजमा हेपतुल्ला ने उत्तरी भारत के राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक में जम्मू-कश्मीर के समाज कल्याण मंत्री बाली भगत, उत्तराखंड के वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और रियासत की समाज कल्याण राज्य मंत्री आसिया नक्काश मौजूद थीं। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकारों से सहयोग की मांग की।

जिसके लिए केंद्र सरकार से इस संबंध में हरसंभव मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से महिलाओं और बेसहारा को सशक्त बनाने के लिए कई नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा ‘सबका साथ सबका विकास’ दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह तब संभव होगा, जब समाज के सभी वर्ग समान रूप से आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे।
विज्ञापन

कौशल विकास को बढ़ावा देगा केन्द्र

केंद्र सरकार का मुख्य फोकस देश में कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देना है। नजमा ने इस दौरान साइबर ग्राम, जान विकास योजना, नया सवेरा, नई उड़ान, नई मंजिल के साथ-साथ सीखो और कमाओ जैसी योजनाओं पर रोशनी डाली।

उन्होंने विशेष जागरूकता शिविरों के आयोजन और लोगों के कल्याण के लिए योजनाओं पर प्रकाश डालने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया जैसे अन्य माध्यमों का उपयोग करके जनता के बीच अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए राज्यों के सक्रिय अधिकारियों से कहा।

इससे पूर्व डा. हेपतुल्ला ने राज्य के मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक भी की। बिहार में बहुमत मिलेगा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्ष विकास से ध्यान हटाकर राजनीति को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें