फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डंगा बनाने के लिए अवैध खनन, विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा से पौनी वाया बारादरी सिला सड़क के निर्माण के लिए नाले पर किया अवैध खनन
विज्ञापन

रियासी। कटड़ा से पौनी वाया बारादरी सिला सड़क का डंगा बनाने के लिए अंजी नाले से अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।
बता दें कि कटड़ा से पौनी शिवखोड़ी के लिए ज्यादातर यात्री वाहन बारादरी से होकर गुजरते हैं। सिला में सड़क का एक हिस्सा काफी गहराई में अंजी नाले की तरफ है, जहां पर डंगा बनाने का काम पिछले कई सालों से जारी है। सड़क की खस्ताहालत को देखते हुए हाल ही में तारकोल डाला गया है।
विज्ञापन

डंगा बनाने के लिए मिट्टी, रेत-बजरी व पत्थर पास के अंजी नाले से बिना अनुमति निकाला जा रहा था। गौरतलब है कि खनन विभाग ने अंजी नाला ब्लॉक नंबर सात को खनन के लिए बंद किया है। शनिवार को इसकी शिकायत पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
निदेशक के साथ जम्मू में बैठक में थे। अवैध खनन की जानकारी मिलते ही टीम को भेजा। खनन करने के मामले को सही पाया गया। डंगा लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री बिना अनुमति के निकाली जा रही थी। इसके लिए किसी प्रकार की कोई रॉयल्टी वगैरह नहीं दी जा रही थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को इस पर कार्रवाई करने और कोई भुगतान नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन

मोहम्मद इम्तियाज, जिला खनन अधिकारी
पिछले चार-पांच साल से डंगा बनाने का काम हो रहा है। खनन के लिए बंद अंजी नाले को जेसीबी मशीन के जरिए खरोंच दिया है। बिना अनुमति के वहां से मेटेरियल निकाला गया है, जिस पर हर संभव कार्रवाई होनी चाहिए।
वैभव रकवाल, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें