फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: वजीरों ने शुरू किया काम, बकाया वेतन भत्ते के लिए 400 करोड़ जारी

Wed, 06 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महबूबा मंत्रिमंडल के वजीरों ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के साथ ही कामकाज शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, वित्त मंत्री डा. हसीब ए द्राबू, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी सहित पीडीपी-भाजपा के विभिन्न मंत्रियों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। इस बीच वित्त मंत्री ने बकाया वेतन भत्ते तथा जीपीएफ की देनदारियों के लिए 400 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह को फोन कर बधाई दी। नागरिक सचिवालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाला। इस दौरान उनसे कई प्रतिनिधिमंडल मिले। हसीब द्राबू ने कार्यभार संभालने के बाद राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति तथा वित्त विभाग के कार्य की समीक्षा की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महकमे को लेकर असंतोष भी

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने शीघ्र ही बजट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जून से पहले विधान सभा उसे पास कराया जा सके। बजट को आंकड़ों के आधार पर पेश करने के बजाय सुधारात्मक तथा नतीजापरक बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही सुदृढ़ व्यय निगरानी व्यवस्था स्थापित करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसके लिए विस्तृत व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। राज्य तथा केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं की वित्त और वित्तीय उपलब्धियों का कैलेंडर तैयार करने को कहा। 

महकमे के बंटवारे को लेकर असंतोष की सुगबुगाहट भी है। भाजपा कोटे से मंत्री सज्जाद गनी लोन समाज कल्याण विभाग दिए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि उन्होंने इस बाबत भाजपा नेतृत्व को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है। 

बाली शुभ मुहूर्त में संभालेंगे कामकाज
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री बाली भगत ने मंगलवार को कामकाज नहीं संभाला। बताया जा रहा है कि वे शुभ मुहूर्त में सोमवार को काम संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें