केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि भारत की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान फड़फड़ा रहा है। कभी युद्ध विराम का उल्लंघन कर तो कभी अपने बरगलाए लोगों द्वारा कश्मीर में स्कूल जलाकर वह अपनी कमजोरी को दर्शा रहा है।
अहीर ने कहा कि भारत ताकतवर देश है और पाकिस्तान की उसके सामने टिकने की हैसियत नहीं है। शुक्रवार को जम्मू गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान हमारे देश में आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश में रहता है।
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। वहां से एक गोली चलती हैं तो यहां से कई गोलियां चलाई जाती हैं।