फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख पहुंचे उत्तरी कमान के कमांडर: एलएसी पर चल रहे ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जाना, नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी की

Sat, 19 Feb 2022 03:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

पदभार संभालने के बाद पहली बार उत्तरी कमान के कमांडर उपेंद्र द्विवेदी ने लद्दाख का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने घाटी का दौरा किया था। 
विज्ञापन
लद्दाख पहुंचे उत्तरी कमान के कमांडर उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने पहले दौरे पर लद्दाख पहुंचे। उन्होंने चीन के साथ लगने वाले वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विस्तार से जाना। इसके अलावा पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा की समीक्षा की। एक फरवरी को कमान का पदभार संभालने के बाद वह पहली बार लद्दाख दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कश्मीर घाटी का तीन दिवसीय दौरा किया था। इस दौरे के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। कमांडर ने कुपवाड़ा और बारामुला में डिवीजन मुख्यालयों का भी दौरा किया, जहां उन्हें नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया। 

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी उत्तरी सेना कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद घाटी में अपने पहले दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्हें ऑपरेशनल स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। 14 से 16 फरवरी तक कश्मीर के दौरे के दौरान उन्होंने चिनार कोर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की ।
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के साथ मजबूत एंटी-इंफिल्ट्रेशन ग्रिड की सराहना की। चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने आतंकियों व घुसपैठियों का मुकाबला करने के लिए शुरू किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें