फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे दफ्तर पहुंचे ऊर्जा मंत्री

Sun, 24 Aug 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार दोपहर राजबाग स्थित भाजपा कार्यालय का दौरा किया। पार्टी के उपाध्यक्ष कश्मीर प्रभारी रमेश अरोड़ा तथा कई दूसरे नेताओं ने उनका वहां पहुंचने पर स्वागत किया। उनके वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाए।
विज्ञापन


किसी मंत्री द्वारा किसी राज्य के दौरे के दौरान पार्टी कार्यालय जाने के प्रधानमंत्री के आदेश को पूरा करने के लिए गोयल भाजपा दफ्तर हाजिरी देने गए थे। उन्होंने स्थानीय नेताओं से भाजपा के मिशन 44 प्लस पर भी विचार किया। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

वह राज्य में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहते हैं ताकि इससे जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने राज्य में छोटे तथा बड़ी बिजली परियोजनाओं के बनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। कुछ स्थानीय नेताओं ने जब उनको हिमाचल प्रदेश में तैयार बिजली परियोजनाओं की तर्ज पर राज्य में भी वैसी ही बिजली प्रोजेक्टों को बनाए जाने की मांग की तो उन्होंने उनको आश्वासन दिलाया कि वह यह मामला प्रधानमंत्री के सामने उठाएंगे।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सरकारी दौरे पर शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंचे थे। किसी भी राज्य के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु पार्टी कार्यालय का दौरा करने के प्रधानमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए वह सुबह करीब सवा नौ बजे राजबाग स्थित पार्टी दफ्तर गए और सवा घंटे तक वहां रुके। उन्होंने इस दौरान स्थानीय नेताओं से भाजपा के मिशन 44 पर भी विचार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें