फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम से संरक्षण तंत्र होगा मजबूत : खाद्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री सतीश शर्मा ने भारत में निर्यात सेक्टर की सस्टेनेबल ग्रोथ की पारदर्शिता, उपभोक्ता विश्वास और टेक्नोलॉजी आधारित आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित 6वें डायरेक्ट सेलिंग कॉन्क्लेव ने नीति निर्माताओं, नियामकों, उद्योग जगत के नेताओं और राष्ट्रीय हस्तियों को एक मंच पर लाया।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता विश्वास किसी भी आर्थिक प्रणाली की रीढ़ होता है। डायरेक्ट सेलिंग उद्योग की विश्वसनीयता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए नैतिक प्रथाओं और नियामक अनुपालन का सख्ती से पालन करना आवश्यक है। सरकार नीतिगत सुधारों, डिजिटल निगरानी प्रणालियों और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण तंत्र को मजबूती कर रही है। मंत्री ने सार्वजनिक सेवा वितरण को बदलने और पारदर्शिता, शिकायत निवारण और बाजार निगरानी को बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें