फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एलओसी पर माइन ब्लास्ट, सेना का जवान गंभीर रूप से घायल

Wed, 21 Dec 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना का जवान हुआ घायल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट होने से उसकी चपेट आकर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान सेना की 21 पंजाब रेजिमेंट का सिपाही मोहिन्दर सिंह बताया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार देर शाम करीब पांच बजे मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित डेरी डिब्सी क्षेत्र में सिपाही मोहिन्दर सिंह डेरी फार्वड पोस्ट से कुछ दूरी पर स्थित दूसरी चौकी की तरफ  जा रहा था कि अचानक उसका पांव माइन पर पड़ गया।

जोरदार धमाके के साथ वह गंभीर घायल हो गया। विस्फोट की आवाज पर आसपास की चौकियों से अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवान को लेकर चौकी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें