आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया है। आतंकी हमले की ये घटना 22-23 फरवरी की रात को हुई है।
#UPDATE: Three Army personnel and a civilian have lost their lives in the terror attack in Shopian(J&K)
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017
जानकारी के मुताबिक सेना का गश्ती दल कुंगू गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी द्वारा कुंगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद सुरक्षाबल वापस लौट रहे थे तभी रात के करीब 2 बजे के आसपास मुल्लू चित्रगाम इलाके में सेना के इस काफिले पर हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि 5 अन्य जवान घायल है।