फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड क्षेत्र से फिर घुसपैठ कर रहे आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला का नड क्षेत्र एक बार फिर से घुसपैठियों का मार्ग बनता दिख रहा है। घुसपैठ के लिए पहले भी इस क्षेत्र का इस्तेमाल होता रहा है, और वही काम अब फिर से शुरू हो गया है। सांबा मानसर मार्ग कश्मीर जाने के लिए सुगम मार्ग है। कश्मीर की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग का अधिक इस्तेमाल करते है। इससे पहले भी इस मार्ग से ट्रक में हथियार छिपाकर कश्मीर ले जाए जा चुके हैं। बनिहाल में पकडे़ गए दो आंतकियों ने माना था कि सांबा के बसंतर दरिया से हथियार लेकर वे इसी मार्ग से गए थे।
विज्ञापन

चार महीने पहले नड के चिलाढंगा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के रेडियो संदेश पकड़े थे। रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से बसंतर दरिया के रास्ते घुसपैठ कर आतंकी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वह नड से होते हुए जंगलों के रास्ते मानसर की चोटियों पर पहुंच जाते हैं। वहां से उनके गाइड उन्हें सीधे अपने मुकाम तक पहुंचा देते हैं। बसंतर मार्ग से अक्सर आतंकी गतिविधियां चलती रही हैं।
एक दशक पूर्व आतंकी अधिकतर इसी मार्ग का इस्तेमाल करते थे। क्षेत्र में आबादी कम होना और घने जंगल होने का उन्हें लाभ मिलता रहा है। इसी मार्ग पर कश्मीर की ओर जाने वाले ट्रकों की अधिक आवाजाही रहती है। बीती रात नड में पुलिस पोस्ट के पास हुए ग्रेनेड धमाके को भी सुरक्षा एजेंसियां आतंकी कार्रवाई का हिस्सा बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें