बिश्नाह। बिश्नाह थाना क्षेत्र के गांव कोटली चाड़कां में बिश्नाह थाना प्रभारी जोगिंदर चिब की गठित टीम ने दबिश देकर एक महिला को देसी शराब बेचते हुए पकड़ा है। गिरफ्तार महिला के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई है। महिला की पहचान वीना पत्नी सूरम चंद निवासी कोटली चाडकां के रूप में हुई है। वह लंबे समय से देसी शराब निकालने का काम कर रही है और पहले भी कई बार इस तरह के कामों में पकड़ी गई है। बिश्नाह पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।