फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने सरपंच के भाई को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 04 Jan 2019 02:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे श्रीनगर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


त्राल इलाके के खासीपोरा गांव में शुक्रवार की सुबह आतंकी पहुंचे। उन्होंने सिमरजीत सिंह नामक व्यक्ति को लक्ष्य कर कई राउंड गोलियां चलाईं। पेट तथा सीने में गोली लगने से वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताते हैं कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में उसका भाई राजेंद्र सिंह सरपंच चुना गया है। चर्चा है कि आतंकियों ने मुखबिरी के शक में उसे गोली मारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले साल के पहले दिन एक जनवरी को आतंकियों ने पुलवामा में तीन हमले किए थे। इसमें हांजन गांव में गोली मारे जाने से एसपीओ समीर अहमद की मौत हो गई थी। नेकां नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर और सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें