फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग में 15 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

Sat, 04 Jun 2016 09:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस के एएसआई बशीर अहमद और कांस्टेबल रियाज अहमद शहीद हो गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है इस हमले के बाद कुछ तसवीरें भी वायरल हुईं हैं जिनमें दो आतंकी भागते दिखाई दे रहे हैं। एक आतंकी के पास एक एके राइफल है जबकि दूसरे आतंकी के पास एक एके राइफल और एक बैग है।  पुलिस अफसरों के मुताबिक इन तस्वीरों की जांच कराई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर केपी रोड पर दिल्ली दरबार होटल के नजदीक आतंकियों ने वहां बस स्टैंड में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई बशीर अहमद और कांस्टेबल रियाज अहमद गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, पर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे

Terrorist - फोटो : FILE
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार थे। बस स्टैंड पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक से पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

फायरिंग से मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए आतंकी फरार होने में सफल रहे।  हमले के तुरंत बाद घटना स्थल पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है।  

गौरतलब है कि अनंतनाग जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर यह दूसरा आतंकी हमला है। शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जिले के बिजबिहाड़ा में शाम करीब साढ़े चार बजे आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इसमें तीन जवान शहीद हो गए थे जबकि 8 घायल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें