फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एसबीआई बैंक को बनाया निशाना, छह लाख कैश लूटे

Sat, 04 Aug 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बुधवार दोपहर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर के अनुसार, आतंकियों ने करीब 6 लाख रुपये लूटे हैं। जिले के कोईमुह इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बंदूकधारी आतंकी दाखिल हुए और वहां मौजूद पैसे लेकर फरार हो गए। 

आतंकियों ने वहां से भागते समय कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी की। बैंक के मैनेजर फय्याज अहमद ने बताया कि 7 से 8 आतंकी शाखा में दाखिल हुए और सीधा उनके केबिन में घुसकर चेस्ट की चाबी मांगी और उन्हें बाहर निकलने को कहा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बाद में लोगों से उन्होंने पुछा कि मैनेजर कौन है जिसके बाद मुझे पीटा। इस बीच वह कैश काउंटर पर गए और पैसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह करीब 6 लाख लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बैंक में मौजूद अन्य लोगों के साथ ही आतंकियों ने मारपीट की। गौरतलब है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीसीटीवी में आतंकी एके-47 राइफल के साथ नजर आ रहे हैं। वह लोगों को एक तरफ करके उन्हें पीट रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें