रामबन। श्रीनगर से दिल्ली जा रहा ट्रक बैटरी चश्मा इलाके में खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से दिल्ली की ओर जा रहा फल से लदा ट्रक चालक से अनियंत्रित होकर सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक, सह चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर मृतकों के शवों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों मेें रियाज अहमद, अब्दुल हमीद और मंजूर अहमद सभी लोलाब जिला कुपवाड़ा के रहने वाले थे। ब्यूरो