फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना के बंकर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 11 Sep 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ग्रेनेड - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने मंगलवार को सेना के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। डिग्री कालेज के पास सेना के बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागा। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


हंदवाड़ा में लश्कर के दो आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों के पास से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने जिले के हंदवाड़ा के गलूरा इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इनकी शिनाख्त लंगेट इलाके के शर्तपोरा के फुरकान रशीद लोन उर्फ आदिल व बारामुला जिले के सोपोर के हारवान इलाके के लियाकत अहमद लोन उर्फ शहाबा उर्फ उमर खालिद के रूप में हुई है।

खानयार हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली
खानयार में सोमवार की देर रात किए गए हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। इस दौरान आतंकियों ने इलाके के बरारी नामबल बाबाडैम में गोली मारकर कुपवाड़ा के शेखपोरा लालपोरा निवासी अब्दुल अहद गनई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संगठन ने दावा किया है कि मारा गया व्यक्ति सुरक्षा बलों के लिए काम करता था। उसने आईएस आतंकी मुगीस मीर की मुखबिरी की थी जो पिछले साल जकूरा में मुठभेड़ में मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें