इनसेट में शहीद ट्रेनी कांस्टेबल की फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले से एक ट्रेनी पुलिस कर्मी को आतंकियों द्वारा शुक्रवार रात अगवा किया गया था। घटना के बाद पुलिस और सेना द्वारा जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। शनिवार को पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को जिले के मुतलहामा गांव में आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में दाखिल हुए और उनके बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। शनिवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि सलीम जम्मू कश्मीर पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के तौर पर प्रमोट हुआ था। वर्त्तमान में उसकी कठुआ में ट्रेनिंग चल रही थी लेकिन वो कुछ दिन पहले घर छुट्टी पर आया था।