दो दिन पहले पुलवामा में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।
- फोटो : ANI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार रात आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रनेड हमला किया। इस हमले किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास मौजूद सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाया था। अचानक बीच बाजार में हुए ग्रनेड हमले से इलाके में अफरातफरी मच गई।
आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था।
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में एक उधमपुर हमले का मास्टर माइंड अबू ओकासा भी शामिल था। हालांकि इस बीच कई आतंकी इस मुठभेड़ में फरार होने सफल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हमला दो दिन पहले मारे आतंकियों का बदला लेने के लिए किया था।