फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकियों ने सेब लदे ट्रकों को फिर बनाया निशाना, दो की ली जान

Thu, 24 Oct 2019 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
विज्ञापन
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित जिले के चित्रगाम जैनापोरा इलाके में वीरवार की रात आतंकियों ने सेब लदे तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गैर कश्मीरी दो चालकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। ट्रकों को आग के हवाले भी कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। 

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब नंबर की गाड़ियों को चित्रगाम में रोक लिया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। 

मारे गए दूसरे चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का जीवन है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


नहीं रुक रहा हत्या का सिलसिला 

ज्ञात हो कि इससे पहले 14 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


साथ ही बगीचे के  मालिक की पिटाई की थी। 16 अक्तूबर को शोपियां में ही पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला किया था। इसमें चरणजीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि दूसरा कारोबारी संजीव घायल हुआ था। 

विज्ञापन

28 से हमले तेज, पांच की हत्या
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 28 सितंबर से लगातार घटनाएं कर लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं। इस दौरान 11 घटनाओं को अंजाम देकर तीन गैर कश्मीरी नागरिकों समेत पांच की हत्या कर दी। दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए, जिसमें 21 लोग घायल हुए।

कुलगाम में स्कूल में लगाई आग
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के चवलगाम में आतंकियों ने वीरवार की रात एक स्कूल में आग लगा दी। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल से आग की लपटें निकलते देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, स्कूल को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें