फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का गिलोय अभियानः आइए मिलकर ‘हर घर अमृता’ पहुंचाएं

Thu, 24 Oct 2019 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हर घर अमृता, गिलोय अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड और अमर उजाला फाउंडेशन के साझा अभियान ‘हर घर अमृता’ के तहत मंगलवार को गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेेकेंडरी स्कूल रेहाड़ी में गिलोय अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गिलोय से संबंधित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सही जवाब देने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीमों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निकिता कौल और टीम ने पहला स्थान, आकृति और टीम ने दूसरा स्थान व सारिया और टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य रजनी कोतवाल ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी। स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। शिक्षक शशिकांत लखनपाल ने कहा कि गिलोय हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे कार्यक्रम के जरिये हम लोगों को इसके फायदों से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गिलोय की खूबियां बताई और घर में लगाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं गिलोय के फायदे

‘हर घर अमृता’ अभियान के तहत पूरे शहर में विद्यार्थियों को गिलोय के पौधे और फोल्डर वितरित किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के साथ सदियों से भारतीय औषधीय परंपरा के महत्वपूर्ण अंग गिलोय के पौधे को घरों तक लेकर जाने का अभियान शुरू किया है। शोध से साबित हुआ है कि गिलोय शरीर में सुपरबग बनने से रोकता है। एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने के चलते गिलोय की उपयोगिता खूब बढ़ी है।

ये हैं गिलोय के फायदे
डायबिटीज में गिलोय रामबाण है। इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पाचन शक्ति को बढ़ाता है। मोटापे को दूर करता है। इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही सर्दी खांसी बुखार आदि बीमारियों को भी दूर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें