फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में सेना को चकमा देकर आतंकी फरार

Wed, 24 May 2017 08:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलवामा जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान का घेरा तोड़कर लश्कर के आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। फरार आतंकियों में अबू दुजाना के भी होने की आशंका है। हालांकि, इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हखरीपुरा गांव में मंगलवार रात आठ बजे आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिस समय घेराव किया जा रहा था, उस समय कुछ राउंड फायर भी सुनाई दिए, लेकिन आतंकियों और सुरक्षा बलों में कोई मुठभेड़ नहीं हुई।

एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने फोन पर बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए लश्कर के 3 से 4 आतंकियों का दल फरार होने में कामयाब रहा। यह कहना मुश्किल है कि दुजाना उनमें शामिल था या नहीं, लेकिन यह बात तो पक्की है कि यह लश्कर का दल था जो भागने में कामयाब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें