फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः हाजिन में आतंकियों ने आधी रात को बाप-बेटे के साथ की मारपीट और फिर किया अपहरण

Thu, 05 Apr 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में आतंकियों ने फिर एक स्थानीय व्यक्ति के घर में घुसकर परिवार वालों की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही पिता-पुत्र को अगवा कर ले गए। घटना के पीछे लश्कर आतंकी का हाथ बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब पौने बारह बजे लश्कर के कुछ आतंकी अब्दुल गफ्फार भट के घर में दाखिल हुए। उन्होंने घर में मौजूद लोगों की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान आतंकी अब्दुल गफ्फार और उसके बेटे मंजूर अहमद भट (24) को अगवा कर साथ ले गए।

इस बीच अब्दुल गफ्फार आतंकियों के चंगुल से फरार होने में कामयाब रहा लेकिन भागते समय आतंकियों ने उस पर गोलियां चलाईं जिससे वह घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि अब्दुल गफ्फार का इलाज जारी है जबकि उसका बेटा अभी भी आतंकियों के चंगुल में है।
विज्ञापन


इसे तलाशने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस के अनुसार गत सोमवार को भी देर रात को करीब 10 बजे 4 से 5 आतंकियों का ग्रुप पर्रे मोहल्ला में फारूक अहमद पर्रे के घर में दाखिल हो गया था।

उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और घर में मौजूद लोगों पर तेजधार हथियार से वार किए। घटना में फारूक की पत्नी रफीका, बेटी नीलोफर और भाई हिलाल अहमद पर्रे घायल हो गए जबकि आतंकी फारूक के दामाद नसीर अहमद शेख (26) उर्फ मुंतजिर उर्फ मुन्ना को अपने साथ ले गए। अगले दिन मंगलवार को नसीर का शव उसके घर से करीब 5 किलोमीटर दूर बागात मोहल्ला में एक नाले में से बरामद किया गया।

लश्कर आतंकी पुलिस के रडार पर
पुलिस के अनुसार हाजिन में अंजाम दी गई इन दोनों घटनाओं के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकी मोहम्मद सलीम पर्रे का हाथ है। उसने इन घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है।

इन घटनाओं में सलीम के साथ लश्कर के पांच पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है जिनकी शिनाख्त अबु मुस्लिम, हुबैब, खालिद, अबु हमजा और हैदर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार सलीम पिछले वर्ष गर्मियों में लश्कर में शामिल हुआ था। फिलहाल अबु सलीम और उसके विदेशी साथी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें