हमले के बाद सतर्क जवान
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अपील पर केंद्र सरकार ने एकतरफा सीजफायर की घोषणा की है, लेकिन अब भी हमले व पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले पांच दिनों में आतंकियों ने युवक की हत्या करने के साथ ही हमले की छह घटनाओं को अंजाम दिया।
सीजफायर का एलान होते ही श्रीनगर व दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में जबरदस्त तरीके से इजाफा दर्ज किया गया है। रमजान में सीजफायर का ऐलान होने के बाद से आतंकियों ने अब तक करीब 10 वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
आतंकियों द्वारा पांच दिन के भीतर इन दस वारदातों में पुलिस पार्टी पर हमला, सेना की पार्टी पर हमला, बैंक से लूट, चार राइफल चोरी आदि शामिल है। वहीं सेना ने 18-19 मई को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में घुसपैठ करने वाले जैश के चार पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया। इनके पास से तबाही के भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।