घटना के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की ओर से आस-पास के इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की।
इस दौरान एक युवक के घायल होने की खबर है। हालांकि एसएसपी ने बताया कि एक अन्य घटना के दौरान जिले के सोइबुग इलाके में सेना की एक पार्टी पर पथराव किया गया। इस दौरान गलवानपोरा के मजीद फैय्याज को बुलेट इंजुरी है। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर है।
इंटरनेट सेवा बाधित
एहतियात के तौर पर बडगाम जिले में इंटरनेट सेवा को स्थागित कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।