फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकियों ने पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर किया हमला, एक आतंकी ढेर

Tue, 08 Jan 2019 11:57 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले हिजबुल आतंकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। हिंसा की आशंका में पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हमला करने वाले दो आतंकी थे।
विज्ञापन


         

जिले के लिट्टर के चौधरी बाग इलाके से सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोल पार्टी गुजर रही थी, तभी आतंकियों ने हमला कर दिया। पार्टी को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार इसकी शिनाख्त इरफान अहमद राथर उर्फ वाजिद खान (राजपोरा-लिट्टर) के रूप में हुई है।

इससे पहले चार जनवरी को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल में आतंकियों ने पांच राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया था। पहले ग्रेनेड दागा, फिर अंधाधुंध फायरिंग की थी। साल के पहले दिन आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में तीन हमले किए थे।
विज्ञापन


इसमें हांजन गांव में एक एसपीओ की मौत हो गई, जबकि नेकां नेता के त्राल स्थित घर और मिदूरा गांव में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें