फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में मारा गया आतंकी जैश का था फिदायीन, पुलवामा जैसा हमला कर रहा था प्लान, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 03 Mar 2019 01:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 24 फरवरी को मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों में से फिदायीन था। उसकी साजिश पुलवामा जैसे बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम देने की थी। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो में इस साजिश के बारे में आतंकी बातें करता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कुलगाम के शिगनपोरा निवासी रकीब अहमद शेख वायरल वीडियो में यह कहता दिख रहा है कि जब तक यह वीडियो आपके सामने होगा तब तक वह जन्नत में होगा। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमले की साजिश में था, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया।  

वायरल हुए 6 मिनट 6 सेकंड के वीडियो में यह आतंकी कहता सुनाई दे रहा है कि वह एक फिदायीन बनकर फौज को भारी नुकसान पहुंचाना चाहता है। वीडियो में आतंकी के पीछे जैश के झंडे और 4 एके राइफल, 6-7 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक पिस्टल भी देखने को मिल रही है। हालांकि इस वीडियो को लेकर किसी भी सुरक्षा एजेंसी की ओर से कोई बयान नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें