फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एलओसी और आईबी पर सेना प्रमुख ने हालात का लिया जायजा

Sun, 03 Mar 2019 12:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन और बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत और उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने ह्वाइट नाइट कोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोर जोन में सेना की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


सेना प्रवक्ता के मुताबिक कोर मुख्यालय के दौरे में सेना प्रमुख रावत को जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने सीमा पर वर्तमान स्थिति, सेना की तैयारी और रणनीति के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सीजफायर का उल्लंघन और उसके जरिये नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी दी। 

वहीं सेना प्रमुख रावत ने सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में योजना बनाने को कहा। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सराहा। साथ ही कोर जोन में सीजफायर उल्लंघन के चलते हताहत होने की घटना में कमी लाने के लिए भी जवानों और अधिकारियों की सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए प्रभावी योजनाओं के लिए लगातार मीटिंग करते रहें। साथ ही दुश्मनों की योजनाओं को विफल करने के लिए बेहतर तैयारी रखें। साथ ही घुसपैठ को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें