सुरक्षा बलों ने सोमवार को जिले के खनेतर टाप इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया है। ठिकाने से दो आईईडी, चार चाइनीज ग्रेनेड, एक रिमोर्ट कंट्रोलर, एक दूरबीन, एक कलाई घड़ी, एक कामबैट जैकेट, एक कामबैट सूट और एक बैग मिला है।
सेना की 39 आरआर और एसओजी को आतंकी ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने खनेतर टाप के खौड़ गली में तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान जंगल में बनी एक गुफा में बना आतंकी ठिकाना मिला।