वीरवार को रियासत के कैबिनेट की होने वाली मीटिंग में पीओके रिफ्यूजियों के पैकेज के संबंध में ठोस फैसला हो सकता है। लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे पीओके रिफ्यूजियों को चुनाव से पहले एक सौगात मिलने की संभावना है।
बताया जाता है कि रिफ्यूजियों के लिए पैकेज को अंतिम रूप देकर इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, ताकि वहां से आर्थिक मदद मिल सके। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षकों को कांट्रैक्ट के आधार पर स्कूलों में नियुक्त किए जाने का मुद्दा भी रखा जाएगा।
वर्तमान में रियासत के 1400 स्कूलों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है, जिसमें मिडिल और हाई स्कूल शामिल हैं। इनमें शिक्षकों के भारी संख्या में पद खाली है। पुलिस महकमे में तबादलों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है।