फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बयान, देखिए ये आंकड़े

Tue, 09 Mar 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
संसद - फोटो : social media
विज्ञापन

लोकसभा में गृह मंत्रालय ने बताया कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। 2019 में 594, 2020 में 244 और 2021 में फरवरी महीने तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। वहीं साल 2019 में 157, 2020 में 221 और 2021 में फरवरी महीने तक आठ आतंकियों का खात्मा हुआ है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने 42 संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में उनके नाम सूचीबद्ध किए हैं। इस दौरान कहा कि भारत में आतंकवाद काफी हद तक सीमा पार से प्रायोजित किया गया है। पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान देश, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के दौरान मारे गए आतंकवादियों और व्यक्तियों की संख्या के बारे में भी मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई।
विज्ञापन




विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें