फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की मदद से जम्मू और श्रीनगर में चलेगी मेट्रो ट्रेन

Thu, 21 Jul 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के राजधानी शहर जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो ट्रेन चलाने का सपना साकार होगा। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) द्वारा प्रस्तावित रैपिड ट्रांजिट के लिए जैपनीज आफिसियल डेवलपमेंट असिस्टेंस (जोडा) की बहुपक्षीय फंडिंग होगी। 
विज्ञापन


राइट्स को सहयोग करने के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। जम्मू कश्मीर इकोनॉमिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी के अधीन प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठम में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा मेट्रो प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। 

 महबूबा ने कहा एजेंसी को तमाम परियोजनाओं के लिए निर्धारित अवधि में काम पूरे करने होंगे। एजेंसी की सभी परियोजनाओं को योजना विभाग लगातार मानीटर करेगा। इसकी हर दो सप्ताह के बाद रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। जम्मू और श्रीनगर शहरों के लिए प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास एवं शहरी विकास बना नोडल विभाग

- फोटो : Demo Pic.
एजेंसी के अफसरों से मुखातिब महबूबा ने कहा एशियन डेवलपमेंट बैंक से प्रायोजित परियोजनाओं को हर हाल में 31 मार्च 2017 तक पूरा किया जाए। समय से प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए तो अधर में लटके प्रोजेक्ट को राज्य सरकार अपने हाथों में नहीं ले पाएगी। 

जेकेईआरए को निर्माण क्षेत्र की अग्रणी एजेंसी बनाए जाने पर जोर देकर महबूबा ने कहा अन्य तमाम संबंधित विभागों के साथ एजेंसी एक माडल के रूप में विकसित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान जहांगीर चौक-रामबाग एक्सप्रेस-वे कोरीडोर श्रीनगर, बिक्रम चौक फ्लाइओवर जम्मू, लैंड फिल साइट श्रीनगर, 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जम्मू, ओवर हेड टैंक निर्माण और जम्मू व श्रीनगर में पीएचई की पाइप लाइनें बदलने की परियोजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर दी गई जानकारी के अनुसार मल्टी-सेक्टर प्रोजेक्ट फार इंफ्रास्ट्रक्चर रिहेबिलिटेशन के तहत 1611 करोड़ रूपये की लागत वाले 117 सब प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें