फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर और ट्रक में भिड़ंत, छह जख्मी

Wed, 13 Sep 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर धनु में ट्रक व मेटाडोर की टक्कर में छह यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। वहीं यात्रियों ने बताया कि मेटाडोर को चालक की जगह कंडक्टर चला रहा था। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाम करीब पांच बजे टिकरी से धनु की तरफ जा रही मेटाडोर जेके02टी-2239 जैसे ही धनु के पास पहुंची, तो सामने से ट्रक 02एएफ-6695 आ गया। इस दौरान मेटाडोर चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा। इससे मेटाडोर ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे मेें मेटाडोर में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया।
वहीं यात्रियों ने बताया की दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है। शाम के समय अक्सर चालक मेटाडोर को कंडक्टर को चलाने के लिए दे देते हैं और कंडक्टर पहाड़ी क्षेत्र में सही तरह से मेटाडोर को चला नहीं पाते हैं। यह दुर्घटना भी चालक और कंडक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें