फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिज्ब का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जाकिर मूसा को बताया गद्दार

Wed, 13 Sep 2017 12:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हिज्ब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक बार फिर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक वीडियो वायरल हुआ है। एक मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में पांच हथियारों से लैस आतंकी दिख रहे हैं। उनके हाथों में रॉकेट लांचर सहित अन्य आटोमैटिक हथियार है। वीडियो में हिज्ब के पूर्व आतंकी जाकिर मूसा को गद्दार करार देते हुए लोगों से उसका साथ न देने की अपील की गई है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक आतंकी यह कह रहा है कि पिछले ती महीनों के दौरान काफी भारी संख्या में आतंकी मारे जा चुके हैं और इतनी भारी संख्या में आतंकियों का मारा जाना इससे पहले कभी भी नहीं देखने को मिला है। वह यह भी कह रहा है कि इन सब आतंकियों को मरवाने वाला कोई और नहीं बल्कि दल बदली करने वाला जाकिर मूसा है।

विडियो में नकाब पहने आतंकी कह रहा है कि घाटी में बड़े-बड़े कमांडरों को मरवाने के एवज में मूसा ने भारतीय सरकार से मोटी पैसे लिए हैं।पहले उसने तालिबान-ए-कश्मीर बनाया और अब वो अंसार गज्वातुल हिन्द का सरगना बना बैठा है। गौरतलब है कि इस वीडियो के आखिर में वह लोगों से अपील कर रहा है कि  गद्दार का साथ न दो, ऐसे गद्दारों का कश्मीर में कोई जगह नहीं। हालांकि इस वीडियो की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें