फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कई क्षेत्रों में बारिश से गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू/श्रीनगर। प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का जारी है। वीरवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। 22 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के श्रीनगर, पहलगाम, काजीगुंड, कुपवाड़ा, गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के बनिहाल, कटड़ा, भद्रवाह, राजोरी, अखनूर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना हो गया। श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 20 4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहकर 16 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 8 8डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से चार िउग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 30 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जोकि सामान्य से करीब चार डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें