अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। ज़िले में पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक छायाकार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसारडीएसपी हेडक्वार्टर सज्जाद बुखारी की निगरानी में पुलिस ने इंचार्ज पुलिस पोस्ट देलीना सब-इंस्पेक्टर रईस अहमद की सहायता से कानिसपोरा में नाका चेकिंग के दौरान इनायत कयूम बदर को पकड़ा, जो ख्वाजाबाग का रहने वाला है। वह बारामुला से देलिना की ओर मोटर साइकिल (जेके05जे-2513) पर आ रहा था। नाका पार्टी को देखकर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि उससे 12 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल भी सीज कर दी। ब्यूरो