फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी के दूसरे दिन नागबनी में लगा ऐतिहासिक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के नागबनी में बैसाखी मेले का शुक्रवार को आयोजत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर लुत्फ उठाया है। मेले में हर वर्ग के लोग शामिल रहे। जहां महिलाओं ने खरीदारी की है वहीं, बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया है। दिनभर मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बैसाखी के दूसरे दिन लगने वाला मेले का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान काफी संख्या में दूरदराज के लोगों हिस्सा लिया। वहीं, मन्नतें पूरी होने के बाद पहंचे लोगों ने ढोल बजा खुशी जताई। मेले में खानपान सहित बर्तनों, कपड़ों और स्टाल लगाए गए थे। वहीं, बच्चों के लिए झूले भी लगाए थे, जिनका बच्चों ने काफी आनंद उठाया। इसके साथ ही प्रसिद्ध नागबनी तालाब में डुबकी लगाई और मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
महाराजा हरि सिंह ने बेटे कर्ण सिंह के जन्मदिन पर शुरू करवाया था मेला
यह मेला महाराजा हरि सिंह ने अपने बेटे कर्ण सिंह के जन्म पर लगाना शुरू किया था। इसके साथ ही यह स्थान नाग देवता के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर वासुकी नाग देवता के चौथे पुत्र तल्लन नाग देवता की गद्दी है। मंदिर के पुजारी साहिल खजुरिया ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर 100 साल से भी अधिक पुराना है। लोग मंदिर में आकर दूध और लस्सी और किसान नया आनाज चढ़ाते हैं। अशोक भगत, अश्वनी शर्मा और रंजीत चिब ने बताया कि महाराजा हरि सिंह ने इस स्थान पर बैसाखी के दूसरे दिन मेला आरंभ करवाया था। उन्होंने सरकार को इस मेले को झिड़ी मेले की तर्ज पर करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें