फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भाजपा के मंत्रियों ने गाड़ियों से उतारी लाल बत्ती

Thu, 20 Apr 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा मंत्रियों ने हटवाई लालबत्ती - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के वीआईपी कल्चर की समाप्ति के लिए उठाए बड़े कदम के बाद अब देश भर में भाजपा नेताओं ने सरकार के फैसले को लागू कराना शुरू कर दिया है। इस बड़े फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी गाड़ी पर से लाल बत्तियां उतरवा दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार को जम्मू स्थित सचिवालय में सत्तापक्ष में भागीदार भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने केंद्र के फैसले में भागीदारी करते हुए अपने वाहनों से लाल बत्ती निकलवा दी है। 

गौरतलब है कि वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने एक मई से लालबत्ती लगाने पर पाबंदी लगा दी है। केंद्र ने VVIP कल्चर समाप्त करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। इसके दायरे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री समेत सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें