फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा ने इंजीनियरों से पूछा, कृत्रिम झील का निर्माण पूरा होने की डेट बताओ

Sat, 23 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अध‌िकार‌ियों से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को तवी में बन रही कृत्रिम झील के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने इंजीनियरों को निर्माण कार्य पूरा होने की एक डेट बताने को कहा। जकहा कि जम्मू के सौंदर्यीकरण की दिशा में कृत्रिम झील परियोजना काफी अहम है। 
विज्ञापन


इस मौके पर पीएचई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा ने कहा कि 31 मार्च 2017 तक विभाग के हिस्से का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा इस डेट को नोट कर लिया जाए।

उन्होंने कहा तवी में गिर रहे दर्जन भर से ज्यादा नालों का रुख मोड़ा जाए। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम चौधरी, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता भी थे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने कहा कि कृत्रिम झील आकर्षण का केंद्र बने इसके लिए साबरमती की तर्ज पर तवी के किनारों का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के पार्क का विस्तारीकरण भी चौथे पुल तक करने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें