फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार चाहती है लेह के रास्ते हो कैलाश मानसरोवर की यात्रा: महबूबा मुफ्ती

Sun, 30 Jul 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार चाहती है कि वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा वाया लेह से हो, ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन को मजबूती मिले। इस संबंध केंद्र के पास प्रस्ताव भी रखा गया है।लेह में रविवार को वार्षिक बौद्ध समारोह में पहुंचीं महबूबा ने तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाईलामा का स्वागत किया और उनके  हाल ही में इस्लाम पर दिए बयान की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर मिलीजुली संस्कृति पर विश्वास करता आया है। रियासत के लोग आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ रहते आए हैं और समाज के विभिन्न वर्गों में इस मिलीजुली संस्कृति को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।

उन्होंने दलाईलामा के हाल ही के बयान की सराहना की, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को आतंकवादी के तौर पर दर्शाने वाले तत्वों की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि दलाईलामा ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें