फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: महबूबा ने हिमाचल चुनाव पर उठाया सवाल, कहा-आयोग पहले की तरह स्वतंत्र नहीं

Sat, 12 Nov 2022 02:16 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा और केंद्रीय चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं रहा। यह भाजपा के इशारे पर काम करता है। 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में सब कुछ बाधित कर दिया गया है। बीजेपी वोट के लिए कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने लगाया है।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंडित घाटी में हालात सुधरने तक जम्मू में तबादले की मांग करते रहे हैं, लेकिन सरकार कभी उनका वेतन और कभी राशन रोक रही है। भाजपा को किसी की चिंता नहीं है चाहे वह कश्मीरी पंडित हों या कोई और हों।

उन्हें सिर्फ वोट चाहिए और कुछ नहीं। चुनाव आयोग अब भाजपा के इशारों पर चल रहा है। चुनाव का फैसला आयोग को लेना हैं। यह भाजपा का काम है, क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की शाखा बन गई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में भाजपा धार्मिक प्रचार कर रही है और चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। देश में मुसलमानों को धमकाया जा रहा है और चुनाव आयोग चुप है। इसके बाद महबूबा ने खिडम दरगाह में हाजिरी लगाई और कार्यकर्ता से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें