फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: महबूबा ने जुल्फकार से वापस लिया सूचना विभाग, अब ट्राइव अफेयर की दी जिम्मेदारी

Tue, 24 Oct 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने  जुल्फकार अली से सूचना विभाग वापस लेकर अपने पास रख लिया है। अली के पास सीएपीडी विभाग भी है। अब ट्राइवल अफेयर मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। जम्मू कश्मीर सरकार के बिजनेस रूल में रूल 5 का इस्तेमाल कर मंगलवार को महबूबा ने यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन


जनरल प्रशासनिक विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। मुख्य सचिव बीबी ब्यास की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत मंगलवार से यह विभाग महबूबा मुफ्ती के पास रहेगा। सूत्रों का कहना है कि पीडीपी से इस्तीफा देने वाले एमएलसी विक्रम आदित्य के बारे में जुल्फकार ने कुछ गलत भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया था।
यही नहीं, सूचना विभाग में जुल्फकार के काम से नाखुश थीं। कुछ समय पहले ही जुल्फकार ने सूचना विभाग के निदेशक को हटा दिया था। इसके बाद सूचना विभाग के कर्मियों ने हड़ताल भी की। माना जाता है कि इन्हीं कारणों से जुल्फकार से सूचना विभाग वापस लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें