महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बने रहने तक चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उनका मन बदल गया है। उमर ने खुद कहा था कि एक चपरासी के तबादले के लिए उन्हें उप राज्यपाल के दरवाजे पर जाना होगा।
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्टियां हमेशा सत्ता के लिए एक साथ आई हैं। जब हमने 2002 में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, तो हमारा एक एजेंडा था। हमने सैयद अली गिलानी को जेल से रिहा किया। जब 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन किया था तो हमारे पास गठबंधन का एजेंडा था, जिसमें हमने लिखित में दिया था कि अनुच्छेद 370 को नहीं छुआ जाएगा। अफस्पा को रद्द कर दिया जाएगा, पाकिस्तान और हुर्रियत के साथ बातचीत, बिजली परियोजनाओं की वापसी आदि, एक एजेंडा था। लेकिन जब कांग्रेस-नेकां गठबंधन बनाते हैं, तो यह सत्ता के लिए होता है।