फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती नजरबंद, पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका

Sun, 12 Dec 2021 12:34 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

कोरोना की वजह से कार्यक्रम की प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं दी गई। पीडीपी ने सवाल उठाया कि 'क्या कोरोना केवल पीडीपी के लिए है, अन्य पार्टियों के लिए नहीं?' 
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी के यूथ विंग के सम्मेलन को रविवार को प्रशासन ने करने से रोक दिया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन ने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


यूथ विंग का सम्मेलन गुपकार रोड पर महबूबा के घर पर आयोजित था। इसे देखते हुए दक्षिण श्रीनगर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए तथा एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सम्मेलन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

एसएचओ राम मुंशीबाग को  हिदायत दी जाती है कि गुपकार में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम न हो, यह सुनिश्चित करें। हालांकि, पीडीपी का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें अनुमति न दिए जाने का कोई भी पत्र नहीं मिला है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोई सरकारी आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन


सरकार से पूछा कि क्या कोविड केवल पीडीपी के लिए ही है अन्य पार्टियों के लिए नहीं, जो पूरे कश्मीर में रैलियां कर रही हैं। नेता ने दावा किया कि पीडीपी प्रमुख को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें युवा सम्मेलन में शामिल होना था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें