फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंची महबूबा पर उमर ने लगाए आरोप

Wed, 13 Jul 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
mehbooba mufti - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर में हिज़बुल के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद फैली हिंसा के बीच बुधवार को शहीदी दिसव मनाया गया। श्रीनगर में शहीदी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 1931 की हिंसा में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। महबूबा मुफ्ती साथ ही जम्मू कश्मीर के लोगों से कहा कि, जिन लोगों ने हमारे लिए अपनी जान दी है हम हिंसा फैलाकर उनकी कुर्बानी को बेकार ना करें। 

दरअसल, सन 1931 में महाराजा हरि सिंह के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि प्रदर्शन से नाराज महाराजा की फौज ने फायरिंग कर दी। इसमें 22 लोगों की जान चली गई थी। उसको कथित तौर पर कश्मीर के स्वतंत्रता संग्राम के लिए पहला नरसंहार कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर के निशाने पर महबूबा मुफ्ती

- फोटो : ANI
शहीदी दिवस के मौके पर पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के मौजूदा हालातों पर नराजगी जताई। उमर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधचे हुए कहा कि मैं जब यहां आया तो यह देखकर हैरान था कि मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए कि रियासत की स्थिति सामान्य है इसके लिए जबरदस्ती लोगों को गाड़ी में भर कर लाया जा रहा था। 

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, इन गंभीर हालातों में सरकार के लोग इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं। जबरदस्ती राज्य के हलातों को सामान्य दिखाया जा रहा है। इस तरह हुकुमत के हालाता कैसे सही होंगे। 
ट्विटर पर हालात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा है कि बेशर्म सरकार को दोबारा प्रदेश में शांति कायम करने पर फोकस करना चाहिए। 1200 घायलों का उचित इलाज सरकार कराये।

पीएम मोदी को भी आड़े हाथ लेते हुए उमर ने कहा कि मोदी जी कृपया कश्मीर में आइए और ट्रॉमा स्पेशलिस्ट्स भेजि‍ए। केरल में लगी आग के बाद आपने खुद डॉक्टरों की टीम को लेकर वहां का दौरा किया था और वहां जो आग की चपेट आकर घायल हो गए थे उनका आपने इलाज करवाया था अब ऐसी ही टीम लेकर आप यहां भी आइए क्योंकि यहां भी प्रदर्शन कर रहे लोगों को चोटें आई हैं और वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।  Hon @narendramodi ji. After Kerala fire you carried a plane load of burn specialists with you. Please send eye/trauma specialists to Kashmir — Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 13, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें