मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कुछ ताकतों का जिक्र करते हुए कश्मीर के हालात सुनियोजित साजिश के तहत खराब करने का आरोप लगाया। महबूबा ने कहा नई पीढ़ी में हिंसा भड़काने का फितूर भरा जा रहा है।
गुरबत के शिकार परिवार का पेट पालने के लिए जब 70 साल का बुजुर्ग घर से रोजी रोटी की तलाश में निकल रहा है तो उसे 10 साल का लड़का थप्पड़ मार देता है। लड़कियों को घरों से निकलने पर स्कूटी के साथ जिंदा जलाने की धमकियां दी जा रहीं हैं।
तहजीब से कपड़े पहने लोगों को परेशान किया जा रहा है और समाज में सम्मान रखने वाले नागरिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सब प्रदर्शन की आड़ में ऐसे लोग कर रहे हैं जो व्यवस्थित साजिश को अंजाम दे रहे हैं।