फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा का आरोप: फारूक ने घाटी के हालात बिगाड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Tue, 06 Dec 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेकां पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वह कुर्सी की खातिर किसी भी हद तक गिर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला के हुर्रियत को समर्थन देने संबंधी बयान पर कहा कि इस बयान से साफ हो गया है कि वे कुसी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह भी अंदेशा है कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को फिर से राज्य में हालात बिगाड़ने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


महबूबा ने आरोप लगाया कि कश्मीर में पिछले पांच महीने में जो हालात रहे हैं उसमें नेशनल कांफ्रेंस की जमात शामिल रही है। पिछले पांच महीने से जो यहां माहौल बना हुआ था उसमें आपराधिक तत्व शामिल थे, जिन्होंने गाड़ियों पर पत्थर मारे, स्कूल जलाए, कैंप्स पर हमले किए।

फारूक के बयान से यह साफ हो गया है कि ऐसी गतिविधियों में नेकां की जमात शामिल थी। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर हालात बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जब हालात सुधरने लगे हैं, बच्चे स्कूल जाने लगे हैं, थोड़ा सा पर्यटन भी पटरी पर आने लगा है तो फिर फारूक ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए कि आप दोबारा से ऐसा माहौल पैदा करें जिससे राज्य के हालात फिर से बिगड़ जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कुर्सी के लिए बच्चों के जिंदगी से खेल सकती है नेकां'

महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
महबूबा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का तहरीक से कोई संबंध नहीं है। 1947 से अब तक नेशनल कांफ्रेंस ने कुर्सी के लिए तहरीक चलाई है। 

महबूबा ने यह भी कहा कि उमर अब्दुल्ला भाजपा के शासनकाल में विदेश मंत्री रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी की है। पकिस्तान को आतंकी मुल्क करार देने की समय समय पर मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने भी पाकिस्तान पर बमबारी करने और हुर्रियत के नेताओं को झेलम में फेंकने जैसे बयान दिए हैं। आज वे बिल्कुल विपरीत बयान देकर यह साबित कर चुके हैं कि नेशनल कांफ्रेंस अपनी कुर्सी के लिए क्या महिलाएं, क्या बच्चे किसी की भी जिंदगी के साथ खेल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें