पुलिस से अनुमति मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने दो दिन पहले ही उन्हें इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें बडगाम जाना है और वहां पीड़ित परिवारों से मिलना है। इल्तिजा के मुताबिक जवाब मिला कि इंटेलिजेंस इनपुट है कि माहौल ठीक नहीं है।
कहा कि वह नहीं चाहते कि यह सब चीजें हाईलाइट हों और ये लोग चुपचाप इन गरीब परिवारों को निकालते जाएं। बता दें कि इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती अनंतनाग जिले में उन इलाकों में गुज्जर समुदाय के लोगों से मिलने गई थीं, जहां से वन विभाग ने उन्हें जगह खाली करने को कहा है।